• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तृणमूल कांग्रेस भी मैदान में उतरी, बराड बने अध्यक्ष

TMC also enters the fray, became president of Barad - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। जैसे जैसे पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे सियासी हलचलें भी बढ़ने लगी हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस भी मैदान में उतर चुकी है पार्टी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में अपने नए ऑफिस का उद्घाटन किया और पूर्व सांसद जगमीत बराड़ को पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष भी घोषित किया। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री मुकुल राय चंडीगढ़ पहुंचे थे । प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके पूरे देश को सूली पर टांग दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि उन्होंने ये कदम देश में कालाधन समाप्त करने के लिए किया है। लेकिन देश के आम लोगों के पास तो कोई काला धन नहीं है फिर उन्हें किस बात की सजा दी जा रही है। मुकुल राय ने कहा कि नोट बंद की वजह से लाइनों में लग लग कर देश में अब तक 107 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन केंद्र सरकार को इस से कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया, घाना, नॉर्थ कोरिया और सोवियत यूनियन ने भी नोट बंदी के रास्ते को अपनाया था लेकिन इस कदम से उनकी पूरी अर्थव्यस्था डगमगा गई थी। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर कैशलेश के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश को कैशलेश करने की रट लगाए हुए है। लेकिन मैं मोदी से पूछना चाहूंगा की दुनिया के बड़े देश जैसे अमेरिका, इंग्लैड और जापान जैसे देश तो अभी तक के कैशलेश नहीं हो पाए तो भारत इतनी जल्दी कैसे कैशलेश होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के मंत्रियों ने मध्यप्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों में बडी संख्या में जमीने खरीदी। सरकार ने नोटबंदी का ये कदम सिर्फ अपने काले धन को सफेद करने के लिए उठाया उन्हें देश से कुछ लेना देना नहीं है। पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि तृणमुल कांग्रेस का सिर्फ एक ही मकसद है कि पंजाब को भाजपा और अकालियों से मुक्त करना। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे आम आदमी पार्टी के लिए हमेशा खुले हैं और वे पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी से बात भी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी जनवरी में पंजाब दौरे पर आएंगी। मोदी जी के लिए आए फूलों का क्या हुआ?

यह भी पढ़े

Web Title-TMC also enters the fray, became president of Barad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tmc also enters the fray, became president of barad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved