कुल्लू। कुल्लू के पास रायसन में मंगलवार सुबह मनाली-चंडीगढ मार्ग पर टिप्पर व टैक्सी में भिडंत होने से एक पर्यटक महिला की मौत हो गई है, जबकि चालक सहित 5 लोग घायल हो गए हैं। यह सभी लोग मुंबई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह उस समय हुआ जब मुंबई से मनाली घूमने आए पर्यटक वापस मुंबई लौट रहे थे कि रायसन के पास ओवरटेक कर रहे एक टिप्पर ने वाहन को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद टिप्पर चालक घटना स्थल से फरार हो गया है। [@ ड्रग तस्करों से मिली जाली करेंसी, जानिए कहां से आ रहें है नकली नोट]
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहंची व घायल हुए लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया लेकिन तब तक एक महिला दम तोड़ चुकी थी। कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क हादसे में अलका तन्हा पत्नी पंकज तन्हा की मौत हो गई है जबकि मधुपुर अपार्टमैंट महावीर नगर कांदीवली, वेस्ट मुंबई के पंकज तन्हा, उनका बेटा शम्भू तन्हा व बेटी जीनल तन्हा, दया सरीता गोकुल धाम, गोरेगांव ईस्ट मुंबई का अमृत पाल पुत्र अमरीक सिंह के साथ-साथ वाहन चालक भी घायल हैं। घायलों में पंकज तन्हा और एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope