भरतपुर। जिले में महिलाओं को कभी नशीला पदार्थ खिलाकर तो कभी झांस में लेकर उनके साथ ठगी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। इसके बावजूद पुलिस इन वारदात पर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार को शहर में दिनदहाड़े हो गया जब एक युवक वृद्ध महिला शांति को झांसा देकर उससे चौबीस हजार रुपए ठग ले गया। घटना का शिकार हुई महिला अपनी जमा पूंजी हाथ से निकल जाने बेहाल हो गई। रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आरोपित को पकडऩे के लिए जांच-पड़ताल भी की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी का शिकार हुई महिला का रो-रोकर बुरा हाल था। उसने बताया कि उसने अपनी बहन के बेटे से बीस हजार रुपए उपचार के लिए उधार लिए थे। बैंक से जो रकम निकाली थी, उसमें से वह उधारी चुकाने वाली थी। पीडि़ता की माली हालत अच्छी नहीं है। वह फूल माला बनाकर अपने लिए धनराशि एकत्रित करती है। बैंक से जो रुपए निकाले थे,वह इसी काम से अर्जित किए थे। महिला से दिनदहाड़े हुई वारदात के बारे में जिसने सुना, वह हतप्रभ रह गया। लोगों ने गुस्से का भी इजहार किया।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों ने दी सलामी
76वां गणतंत्र दिवस समारोह : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर सर्किट हाउस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर पर फहराया तिरंगा, बोले एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा संविधान
Daily Horoscope