भीलवाड़ा। चपरासी कॉलोनी में एक धार्मिक दल की वाहन रैली पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। उग्र लोगों ने वाहनों और 6 मकानों को नुकसान पहुंचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर शांति बनाने की कोशिश में जुट गई। [@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]
चपरासी कॉलोनी में धार्मिक दल द्वारा रविवार को वाहन रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान समुदाय विशेष के मकान से पथराव हुआ। एक वाहन चालक को पत्थर लगा। इसके बाद रैली निकालने वालों में रोष हो गया और उन्होंने भी पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने हो गए। इस दौरान उग्र लोगों ने एक बाइक व कार को आग लगा दी और 2 कार, 3 बाइकों में तोडफ़ोड़ कर दी। इस दौरान करीब 6 मकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया।
वाहनों में आग लगाने की सूचना मलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति स्वरूप शर्मा, पूरण सिंह भाटी, पुलिस निरीक्षक प्रमोद शर्मा व गजेन्द्र सिंह नरूका मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड बुलाकर आग पर काबू पाया।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope