• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं बीकानेर, विभिन्न कार्यक्रमों में ले रहीं हिस्सा

Three years of state government, the Chief Minister Raje today in Bikaner - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को बीकानेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री मंगलवार करीब सवा 12 बजे नाल एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां प्रशासन व भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके उपरान्त वे नाल एयरपोर्ट से रवाना होकर पॉलीटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला स्थल पर पहुंचीं और रोजगार मेले का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पॉलीटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला का उद्घाटन किया। रोजगार विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में कुल 90 संस्थानों की ओर से युवाओं को रोजगार की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने सभी से जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को अवार्ड देने के साथ नियुक्ति पत्र भी दिए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री यहां से मेडिकल ग्राउंड पहुंचेंगी तथा आरोग्य मेले का उद्घाटन व अवलोकन करेंगी, साथ ही यहां सहकार मेला, खादी मेला, महिला कैंसर जागरूकता तथा चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन व अवलोकन करेंगी। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगी तथा फ्लैगशिप योजनाओं के लाभान्वितों को कार्ड वितरण व उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करेंगी। सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर मुख्यमंत्री नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वे जयपुर के लिए वायुयान द्वारा प्रस्थान करेंगी।

चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

यह भी पढ़े

Web Title-Three years of state government, the Chief Minister Raje today in Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: three, years, state government, chief minister vasundhara raje, cm vasundhara raje, vasundhara raje, bikaner, bikaner news, news of bikaner, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved