वॉशिंगटन। डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन की अमेरिका में प्रवासियों पर सख्ती से
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के करीब 3 लाख लोग प्रत्यक्षत: प्रभावित हो सकते
हैं। प्रवासियों पर ट्रंप प्रशासन और सख्त पाबंदी की तैयारी में है जिससे
बिना वैध दस्तावेजों के अमेरिका में रह रहे करीब 1.1 करोड प्रवासियों पर
वहां से निकाले जाने का खतरा मंडरा रहा है।
[# खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
प्रेजीडेंट ट्रंप अवैध तौर पर रह रहे लाखों प्रवासियों को अमेरिका निकालने
के लिए नई गाइडलाइन जारी कर चुके हैं जिससे प्रवासियों के लिए अवैध तौर पर
अमेरिका में रहना बहुत मुश्किल हो गया है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड
सिक्यॉरिटी ने अपने एक मेमो में कहा, विभाग प्रवासियों को निकालने में पहले
की तरह कुछ वर्गो या श्रेणियों को छूट नहीं देगा।
विभाग के अधिकारियों को उन विदेशियों को गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने
का पूरा हक है जिन पर इमिग्रेशन अफसरों को इमिग्रेशन से जुडे कानूनों का
उल्लंघन करने का शक हो।
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्यॉरिटी ने दो मेमो जारी
किए हैं जिनमें दूसरी बातों के अलावा अवैध प्रवासियों पर पहले से ज्यादा
सख्ती का प्रावधान है।
ताजा मेमो में वैसे तो अपराधी प्रवासियों पर जोर दिया गया है लेकिन यह
दूसरे प्रवासियों पर भी सख्ती का रास्ता खोलता है। इसके अलावा उन
प्रवासियों की भी मुश्किल बढ जाएगी जो अमेरिका में शरण के लिए आवेदन देना
चाहते हैं या उन्हें अपने देश में यातना या सजा का डर है। अनाधिकारिक
आंकडों के मुताबिक अमेरिका में करीब 3 लाख भारतीय-अमेरिकी ऎसे हैं जिनके
पास जरूरी और वैध दस्तावेज नहीं हैं।
मोदी ने जताई थी आशा..
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope