जैसलमेर। यहां मंगलवार को हुए एक सडक़ हादसे में तीन की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल जवाहिर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामला पारेवर गांव के पास का है, जहां पानी के लिए पाइप लाइन का कार्य चल रहा है। वहां मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में लोहे के पाइप रखे हुए थे और मजदूर भी सवार थे। अनियंत्रित होकर ट्रॉली के पलटने से उसमे सवार मजदूर भी पाइप के नीचे दब गए। लोहे के पाइप के नीचे दबने से 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय जवाहिर चिकित्सालय लाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
सुपरवाइजर की भी मौत
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope