कानपुर।
विभाग की लापरवाही के चलते जनपद के हजारों मनरेगा मजदूरों का बकाया नहीं मिल रहा
है। मजदूर ऑफिसों के चक्कर लगा रहे हैं और अधिकारी टरका रहे हैं। जिससे दीपावली के
त्यौहार में उनके घरों में दिवाली जलने की संभावना कम ही दिख रही है। जनपद के 10 ब्लाकों में लगभग एक लाख से
अधिक मनरेगा मजदूर है। जिनको ग्राम पंचायत अधिकारी की संस्तुति के बाद इनको मजदूरी
दी जाती है। लेकिन बिल्हौर व चौबेपुर ब्लाक के अधिकारियों के चलते लगभग 15 हजार मजदूरों का तीन माह से
मजदूरी नहीं मिल रही है। सरेमपुर के रामसजीवन ने बताया कि प्रधान से लेकर ब्लाक के
अधिकारियों से मजदूरी को लेकर बीते एक सप्ताह से चक्कर लगा रहे है। हर बार केवल
आश्वासन ही दिया जाता है।
चौबेपुर गांव के मतईराम ने बताया कि जिस प्रकार से
प्रधान व अधिकारी परेशान कर रहें है उससे लगता है कि दीपावली का त्यौहार नहीं मना
पाएगें। जानकारों की माने तो मजदूरी के सात दिन बाद मजदूरी मिल जाना चाहिये। जिला
पंचायत राज अधिकारी रामसमुझ चौधरी ने बताया कि लगभग 15 हजार मजदूरों का बकाया है।
जिसके भुगतान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और कोशिश की जाएगी कि
त्यौहार के पहले कुछ भुगतान कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope