• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शिवमय हुई कर्णनगरी, शोभायात्रा निकाली गई, श्रद्धालुओं ने आनंद लिया

करनाल। स्थानीय रामलीला ग्राउंड में श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा, पुराना सर्राफा बाजार द्वारा आयोजित 41वें महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शिव के विभिन्न स्वरुपों का आनंद लिया। शोभा यात्रा में भगवान शिव की भव्य झांकियां सभा की ओर से प्रस्तुत की गई। शोभा यात्रा में नंदी बैल पर सवार भोलेनाथ की बारात भी आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त लोग जमकर थिरकते नजर आए। शोभा यात्रा रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर रघुनाथ मंदिर चौक से सदर बाजार होती हुई नावल्टी रोड, घंटाघर चौक, पुराना जीटी रोड, कर्ण गेट से होती सर्राफा बाजार स्थित शिव मंदिर पर सम्पन्न हुई। बैंडबाजों के साथ गुजरती हुई शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया तथा लोगों ने अनेकों स्थानों पर छबीलें लगाकर प्रसाद का वितरण किया। शोभा यात्रा की अगुवाई प्रभात फेरी की पालकी ने की, जिसके पीछे पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर क्लश रखकर चल रही थी। इस मौके पर करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा ने लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि करनाल में महाशिवरात्रि की शोभा यात्रा की भव्यता देखते ही बनती है। उन्होंने कहा कि मेरी भगवान महादेव से यही प्रार्थना है कि करनाल लोकसभा क्षेत्र के निवासी दिन-दोगुनी, रात-चौगुनी प्रगति करे। उन्होंने कहा कि इस पर्व से हमें मानवता की भलाई के लिए सदैव प्रयासरत रहने की प्रेरणा मिलती है। इससे पूर्व सांसद ने भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर नमन किया। भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। सांसद ने कार्यक्रम में विराजमान श्री श्री 108 स्वामी रामदास जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। सभा के प्रधान अविनाश बंसल व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सांसद अश्विनी चोपड़ा को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। शोभा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों द्वारा श्री श्री 108 स्वामी रामदास जी महाराज की अगुवाई में भोलेनाथ की पालकी पर आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। सांसद के साथ नगर निगम मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा नेता जगमोहन आनंद, एडवोकेट वेदपाल, नरेंद्र पंडित, अशोक भंडारी, शमशेर नैन, सतीश कैरावाली आदि भी थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने भी लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान शिव कल्याण के देवता हैं तथा सभी के कल्याण की मंगल कामना वह भगवान शिव से करते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने भी लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को भोलेनाथ की भक्ति करते हुए उनसे सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए। सबके कल्याण में ही स्वयं का हित है। इसी दिशा में अपने कर्म करने चाहिएं तथा लोगों व मानवता की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

[ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-There Karnnagri Shivmay, procession went out, enjoyed by devotees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: there karnnagri shivmay, procession went out, enjoyed by devotees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved