गुरदासपुर। शिरोमणि अकाली दल पार्टी की तरफ से आने वाले
विधान सभा चुनाव 2017 के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का चेहरा
पार्टी सामने लाये क्योंकि पंजाब के लोग प्रकाश सिंह बादल को ज्यादा प्यार
करते है और पार्टी को ज्यादा वोट मिलेंगे। यह जवाब है अकाली दल पार्टी के
नेता और राज्य मंत्री सेवा सिंह सेखवां का है जब उनसे यह सवाल किया गया की
चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रकाश सिंह बादल या सुखबीर सिंह
बादल को सामने ला रही है। आज गुरदासपुर के क़स्बा
काहनूवान के अलग अलग विकास कार्यो के नीव पत्थर राज्य मंत्री सेवा सिंह
सेखवां ने रखे वहीँ सेवा सिंह सेखवां ने पत्रकारो के पूछे गए सवालो के जवाब
देते हुए कहा की अकाली दल पार्टी के पास दो ऐसे नेता है मुख्यमंत्री
प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जिनके चलते अकाली
दल इस बार हैटट्रिक करेगा। वहीँ इसके साथ ही सेवा सिंह सेखवां का कहना था
की उनकी निजी राय है की अकाली दल पार्टी की कोर कमेटी को चाहिए की इस बार
भी विधान सभा चुनाव के लिए मुख्या मंत्री के तौर पर प्रकाश सिंह बादल का
चेहरा सामने लाये जाये क्योंकि पंजाब के लोग प्रकाश सिंह बादल को जियादा
प्यार करते है और पार्टी को ज्यादा वोट मिलेंगे।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में खुलासा, उड़ान के बाद दोनों इंजन हुए थे बंद; पायलट ने कहा था, ‘मैंने नहीं किया’
दिल्ली: वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, मलबे से अब तक तीन लोग सुरक्षित निकाले गए,कई लोगों के दबे होने की आशंका
अमरनाथ यात्रा : 1.63 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Daily Horoscope