आजमगढ़। एक अनियंत्रित कार गन्ना लदे खड़ी ट्रक में घुस गयी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक अबोध बालक और उसकी मां शहर के एक निजी अस्पताल में जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है। यह सभी लोग दो परिवार के सदस्य थे और इस जिले में अपने एक मृत रिश्तेदार के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आ रहे थे। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह घटना कप्तानगंज थानाक्षेत्र के तेरही बाजार स्थित हाईडिल के पास बुधवार को देर रात घटी। हुआ यह कि तेज गति से एक स्वीफ्ट कार शहर की तरफ आ रही थी। तेज गति होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर गन्ना लदे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना स्थल पर मृत लोगों में लखीमपुर खीरी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर सम्पूर्णानगर मुहल्ले के रहने वाले फूलकेश उम्र 32 वर्ष पुत्र चन्दन चारो, ज्योति उम्र 30 वर्ष पत्नी फूलकेश चारो, चाहत उम्र 8 वर्ष पुत्री फूलकेश एवं बहराइच जिले के महिपुरवा के रहने वाले महेश सोनी उम्र 30 वर्ष पुत्र स्व. बिहारीलाल सोनी, श्यामली उम्र 5 वर्ष पुत्री महेश सोनी शामिल रहे। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुये। गंभीर रूप से जख्मी लोगों में दर्पण उर्फ कुटकुट उम्र 3 वर्ष पुत्री महेश सोनी, मंजना उम्र 30 वर्ष पत्नी महेश सोनी व महेश सोनी का आठ माह का एक अबोध बालक शामिल रहा।
घटना की सूचना पाते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल तीनों को एम्बुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल ले जाते समय तीन वर्षीया मासूम कुटकुट की मौत हो गयी। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल मंजना व उसके आठ माह के बेटे को हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। घायल मां-बेटे को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह अभी भी जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे।
यह सभी लोग शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर निवासी अपने मृत रिश्तेदार संजय सेठ के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए एक कार पर सवार होकर आ रहे थे कि यह हादसा हो गया। हादसे के दौरान स्थानीय लोग पूरी तरह से संवेदनहीन नजर आये। उन लोगों ने मृतकों की एक अंगूठी, सोने की दो चेन व 40 हजार रूपये नकदी चोरी कर लिये।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
Daily Horoscope