• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऋ़ण दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

The two arrested in the name of loan fraud - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने भामाशाह योजना के तहत ऋ़ण दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) मनीष अग्रवाल ने बताया कि भामाशाह योजना के तहत उद्योग भवन जयपुर से ऋ़ण दिलाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत 15 लोगों ने दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने राजकुमार पुत्र नारायण लाल और आशीष कुमार भटनागर पुत्र अनिल कुमार भटनागर को गिरफतार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने उद्योग भवन जयपुर मे अपनी अच्छी जान पहचान का हवाला देकर कई लोगों से भामाशाह योजना के तहत 5 से 10 लाख रू तक का लोन दिलाने के नाम पर प्रति व्यक्ति कमीशन के तौर पर 25 हजार रू खर्च होना बताकर प्रत्येक व्यक्ति से 15 हजार रू प्राप्त कर लिये व उनके ऋण स्वीकृत होने संबंधी कूटरचित पत्र जारी करा दिये। आरोपियों द्वारा भामाशाह योजना के तहत ऋण स्वीकृत होने का लोगो को झूठा पत्र जारी किया है। पत्र पर सियाराम मीणा निदेशक उद्योग भवन के हस्ताक्षर है, जांच की गई तो पाया कि सियाराम मीणा उद्योग भवन से दिनांक 31.3.2016 को रिटार्यड हो चुके है। जिसके फर्जी नाम का इस्तेमाल कर आरोपियों ने सभी को इलेक्ट्रोनिक ऋण स्वीकृती फार्म जारी कर दिया।

यह भी पढ़े

Web Title-The two arrested in the name of loan fraud
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: loan fraud, arrest, jaipur hindi news, jaipur police, jaipur crime, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved