• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीएवी में तीन दिवसीय स्काउड गाइड शिविर

The three-day camp at DAV Skaud Guide - Mandi News in Hindi

मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स शिविर का उद्घाटन विद्यालय की सुपरवाइजर राजेश्वरी सिंह ने किया। उन्होंने स्काउट्स एंड गाइड्स का ध्वज दिखा कर शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर को दो भागों में बांटा गया है। पहला भाग प्राइमरी कक्षाओं का कब एंड बुलबुल नाम से किया गया, जिसमें कुल 120 बच्चे शामिल हैं। इसे प्रवेशिका के नाम से भी जाना जाता है। दूसरा भाग 6 से 8वीं कक्षा के लिए है जिसमें प्रवेशिका के साथ ही कोमल पद का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें कुल 187 विद्यार्थी है। दोनों वर्गों में कुल 307 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं । प्रशिक्षण के लिए मांगे राम चौहान, मनोज गोस्वामी और पुष्पराज बाहर से आये हैं तथा विद्यालय स्तर पर सुशील सेन और वंदना कपूर विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में सहयोग दे रहे हैं। चौहान ने नियम, प्रतिज्ञा, शिक्षात्मक खेल, लाग बुक, बेसिक ज्ञान आदि दिया। शिविर का संचालन पुष्पराज ने किया। शिविर का समापन 19 दिसम्बर को होगा।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-The three-day camp at DAV Skaud Guide
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: three-day, camp, dav, skaud, guide, mandi news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved