लखनऊ। उत्तर प्रदेश
की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने
कहा कि दिन में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना
है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी
लेकिन आठ से 10 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे ठंड महसूस होगी। तापमान
में ज्यादा उतार चढ़ाव होने की संभावना नहीं है। [@ यूपी चुनाव: युवाओं में क्रेज, कटिंग करा बालों में बनवा रहे हैं चुनाव चिन्ह] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
गुप्ता ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई है, जिसकी
वजह से मैदानी इलाकों में वायुमंडल में नमी भी धीरे-धीरे कम हो रही है। अगले सप्ताह
तक ठंड और कम होने और तापमान बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम
तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के
आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान
14 डिग्री, कानपुर का 13.2 डिग्री, इलाहाबाद का 13.6 डिग्री और झांसी का 15 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
आबकारी नीति मामला : AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार,ED मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
संजय सिंह की गिरफ्तारी पीएम मोदी की घबराहट दिखाती है : केजरीवाल
सांसद संजय सिंह विपक्ष की सबसे सशक्त आवाज हैं : सौरभ भारद्वाज
Daily Horoscope