• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र में तापमान में वृद्घि

The temperature rise in UP - Lucknow News in Hindi

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। तेज ठंडी हवाएं चलने से हालांकि धूप के बावजूद ठंड का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनो में तापमान में और वृद्घि दर्ज की जाएगी।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमाान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन के अधिकतम तापमान के साथ ही शुक्रवार रात में न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की गई।

पहाड़ों पर हो बर्फबारी के बंद होने से मैदान इलाकों में अब तापमान चढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि उप्र में अब बारिश के आसार नही हैं। ग्रामीण इलाकों में हालांकि अभी कुछ दिन और कोहरे का असर दिखाई देगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 12.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 13.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 14 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएएनएस

[@ यूपी चुनाव: लखनऊ उत्तर विस सीट, नए वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-The temperature rise in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: temperature, rise, up, lucknow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved