• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा अध्‍यक्ष ने दी गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं

The Republic Day greetings to Speaker - Jaipur News in Hindi

जयपुर । विधानसभा अध्‍यक्ष कैलाश मेघवाल ने गणतंत्र दिवस के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । अपने शुभकामना संदेश में मेघवाल ने कहा कि देश के नागरिकों को संविधान द्वारा प्राप्‍त अधिकारों का उपयोग लोकतांत्रिक शासन व्‍यवस्‍था को सुदृढ आधार प्रदान करने के लिए करना चाहिए। जरूरत इस बात की है कि हम अपने अधिकारों के साथ दायित्‍वों को भी समझकर देश और प्रदेश की उन्‍नति में सहभागिता निभायें ।विधानसभा उपाध्‍यक्ष राव राजेन्‍द्र सिंह, सरकारी मुख्‍य सचेतक कालूलाल गुर्जर एवं सरकारी उप मुख्‍य सचेतक मदन राठौड ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं ।विधानसभा अध्‍यक्ष कैलाश मेघवाल गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्‍थान विधानसभा सचिवालय प्रांगण में 26 जनवरी को प्रात: 8.15 बजे ध्‍वजारोहण करेंगे । इससे पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष अपने सरकारी निवास 50 सिविल लाइन्‍स पर प्रात: 8 बजे राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहरायेंगे ।विधानसभा सचिव पृथ्‍वीराज ने बताया कि इस अवसर पर विधायकगण, पूर्व विधायक, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे । ध्‍वजारोहण के पश्‍चात देशभक्ति आधारित सांस्‍कृति कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें विधानसभा सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिजन रंगारंग प्रस्‍तुतियॉं देंगे ।

[@ मुख्यमंत्री राजे बोलीं- JLF सिर्फ फेस्टिवल नहीं, यह तो ‘जंगल की आग’]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-The Republic Day greetings to Speaker
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan vidhan sabha speaker kailash meghwal, rao rajendra singh, deputy government chief whip and government chief whip kalulal gujjar madan rathore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved