• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी और सीएम मनोहरलाल का पुतला फूंका

The Prime Minister and burnt effigies of Chief Minister Manohar Lal - Karnal News in Hindi

करनाल । पूर्व सैनिक रामकिशन की खुदकुशी के मामले में प्रदेशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। सीएम सिटी करनाल में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सैक्टर 12 में एकत्रित हुए, इसके बाद से पैदल मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां लघु सचिवालय के बाहर ही पुलिस ने कांग्रेसियों को बैरिकेट लगाकर रोक लिया। इस दौरान कुछ कांग्रेसियों ने बैरिकेट तोड़ने को प्रयास किया तो पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। कांग्रेसियों ने पीएम मोदी, सीएम मनोहरलाल और आरएमएल अस्पताल प्रशासन सहित तीन पुतले फूंककर अपना रोष प्रकट किया। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शायद यहां पर पूर्व सैनिक रामकिशन से कोई अधिक सरोकार नहीं है। इन कार्यकर्ताओं ने सिर्फ राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे तो लगाये लेकिन पूर्व सैनिक के नाम किसी तरह की नारेबाजी नहीं की गई। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

यह भी पढ़े

Web Title-The Prime Minister and burnt effigies of Chief Minister Manohar Lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnal news, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved