• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैठक में परिवादों का हुआ निस्तारण

The meeting was settled complaints - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिला सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर एलएन सोनी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर के अटल सेवा केन्द्र के वीडियो कान्फ्रेंस रूम में आयोजित हुई। बैठक में सोनी ने परिवादी सतीश चन्द जैन के प्रकरण के बारे में नगर निगम आयुक्त को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवादी पृथ्वी सिंह धाकड़ द्वारा अवैध खनन को प्रोत्साहन देते हुए अप्रत्यक्ष निजी प्रोत्साहन देने के क्रम में की गई शिकायत पर आवश्यक जांच एवं जानकारी होने पर कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस संबंध में खनिज अभियंता के विरुद्ध विभागीय उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। सोनी ने परिवादी गफ्फार खां के प्रकरण के बारे में संबंधित तहसीलदार द्वारा जानकारी लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित तहसीलदार को स्थानीय सरपंच को लिखित में कब्जा देकर चारदीवारी बनाए जाने के निर्देश दिए। मुढेरा पंचायत समिति रूपवास के परिवादी प्रकाश चन्द व्यास के प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई नहीं करने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सतर्कता समिति की बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर दिनेश कुमार जांगिड, यूआईटी सचिव लक्ष्मीकांत बालौत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

Web Title-The meeting was settled complaints
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meeting, settled, complaints, bharatpur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved