शिमला। छोटा शिमला में सचिवालय के नजदीक स्ट्राबरी हिल क्षेत्र में बर्मा अपार्टमेंट की बेसमेंट में आज सुबह अचानक आग भड़क गई। रिहायशी कॉलोनी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आगजनी से जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन हजारों की संपति जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से बच गया। [# जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
छोटा शिमला दमकल केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 9 बजे मिली। इसके बाद तुरंत घटनास्थल पर 2 वाहन भेजे गए। उन्होंने कहा कि बेसमेंट खुली थी और इसमें नेपाली मजदूर राम कुमार रहता था। आगजनी के समय वह यहां मौजूद नहीं था। आग से उसका घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने कहा कि आग से 20 हजार की संपति जलने का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बिहार विधान परिषद में गुस्से में दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आखिर क्यों,यहां पढ़ें
कृषि कानूनों के खिलाफ महिलाओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाकर आंदोलन के प्रति दिखाई एकजुटता, देखें तस्वीरें
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने अपनी कुर्सी संभालने का मौका दिया एक महिला कांस्टेबल को, देखें तस्वीरें
Daily Horoscope