• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशिया के 20 व भारत के 5 म्यूजियम में शामिल हुआ वॉर म्यूजियम

The main hub of tourists became the War Museum - Jaisalmer News in Hindi

जैसलमेर। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर भारतीय सेना द्वारा निर्मित वॉर म्यूजियम पर्यटकों के लिए भ्रमण के मुख्य केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है। इसी का नतीजा है कि इस बार क्रिसमस-नववर्ष के पर्यटन सीजन में वॉर म्यूजियम का करीब 1 लाख से अधिक लोगों ने भ्रमण किया। शहर मुख्यालय से थोड़ा दूर होने के बाद भी आमजन के लिए भी यह जगह प्रमुख भ्रमणीय स्थलों में शुमार हो गई है। वॉर म्यूजियम में भी जवान भारत के गौरवशाली इतिहास को बेहद शानदार तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। अभी हाल ही ट्रिप एडवाइजर ने इसे एशिया के 20 और भारत के 5 म्यूजियम में शामिल किया है। पर्यटकों की पसंद के आधार पर ही इसे टॉप 20-टॉप 5 में शामिल किया गया है। वॉर म्यूजियम में प्रवेश करने के साथ ही सामने वॉल ऑफ ऑनर पर लहलहाता तिरंगा शहीद जवानों की बहादुरी की भव्यता प्रदर्शित करता दिखाई देता है।

1971 में हुई दुश्मन पर जीत व शहीदों की याद के लिए बनाया गया वॉर म्यूजियम अपने आप में कई गौरवशाली पल समेटे हुए है। म्यूजियम में दो बड़े हॉल में लड़ाई में उपयोग लिए गए संसाधन शस्त्र हैं। एक हॉल में 1947 की स्वतंत्रता के क्षण, 1962, 1999 के युद्धों के शस्त्रों के साथ भारतीय सेना के मील के पत्थरों की शानदार प्रस्तुति रखी गई है, वहीं दूसरा हॉल पूरी तरह से 1971 के युद्ध के लिए तैयार किया गया है। वॉर म्यूजियम शुरू होने के बाद लगातार पर्यटकों की पसंद बना हुआ है। 1971 की लड़ाई में उपयोग में लिए गए टैंक, हंटर विमान गौरवशाली इतिहास को अपने में समेटे आने वाले पर्यटकों को मानों खुद ही अपनी दास्तां बयां कर रहे हैं। पर्यटक यहां पहुंचने के साथ ही इस पर खड़े होकर फोटो या सेल्फी भी खिंचवा रहे है। वॉर म्यूजियम का भ्रमण करने वाले पर्यटक सुझाव पुस्तिका में म्यूजियम के बारे में अपना अनुभव भी लिख रहे हैं। वॉर म्यूजियम देखने के बाद वॉर म्यूजियम के बारे में भ्रमण करने वालों का संदेश भी लिया जाता है। सभी पर्यटक इस संदेश में वॉर म्यूजियम के लिए शानदार, अद्भुत, अविस्मरणीय खूबसूरत जैसे शब्दों का ही उपयोग कर रहे हैं।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

यह भी पढ़े

Web Title-The main hub of tourists became the War Museum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: main, hub, tourists, war, museum, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaisalmer news, jaisalmer news in hindi, real time jaisalmer city news, real time news, jaisalmer news khas khabar, jaisalmer news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved