• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

थाना प्रभारी और कांस्टेबल को देंगे चार्जशीट, मुकदमा भी होगा दर्ज

the lawsuit will be filed against SHO and the constable in Jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने व्यापारी की कार से 50 हजार रुपए चुराने और उसको हवालात में बंद करके मारपीट करने वाले मुहाना थाना प्रभारी व एक कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व चार्जशीट देने का निर्णय किया है। एसीपी मानसरोवर देशराज यादव ने मुहाना थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह व कांस्टेबल धर्मवीर को मारपीट करने व व्यापारी की कार से पैसे निकालने का दोषी माना है। जांच के बाद राजेश कुमार सिंह व धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और चार्जशीट के लिए फाइल डीसीपी साउथ मनीष अग्रवाल व पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल के पास भेजी है। जांच-पड़ताल के बाद डीसीपी मनीष अग्रवाल ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुहाना थाने में मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करने और चार्जशीट देने का निर्णय किया है। इस संबंध में पीडि़त व्यापारी रातल्या निवासी मुकेश शर्मा ने थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की कमिश्नरेट में शिकायत की थी। शिकायत के बाद कांस्टेबल धर्मवीर को लाइन भेज दिया था। एसीपी ने जांच करके रिपोर्ट भेज दी है। इस बारे में डीसीपी साउथ, जयपुर कमिश्नरेट मनीष अग्रवाल ने कहा कि जांच में मारपीट करने संबंधित बात सामने आई है। थाना प्रभारी व कांस्टेबल के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा और चार्जशीट भी देंगे।

बता दें कि पिछले माह पीडि़त मुकेश शर्मा रिंग रोड पर किसी को 80 हजार रुपए देने के लिए परिचित जितेन्द्र के साथ कार में बैठा था। इस दौरान वहां पर मुहाना थाने की गाड़ी भी आ गई और थाना प्रभारी राजेश सिंह व अन्य पुलिसकर्मी कार की तलाशी लेने लगे। आरोप था कि थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह की इशारे पर कांस्टेबल धर्मवीर ने उसकी कार से 50 हजार रुपए निकालकर पुलिस की गाड़ी में छुपा दिए थे। इसके बाद पुलिस वहां से चली गई। जब मुकेश व उसके साथी जितेन्द्र को कार में पैसे नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस की गाड़ी का करीब एक किलोमीटर तक पीछा करके रुकवाया और थाना प्रभारी को रुपए नहीं होने के बारे में बताया। इस पर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने मुकेश व जितेन्द्र को ही शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। जहां पर मुकेश व जितेन्द्र के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह व मूलचंद समेत अन्य ने बेरहमी से मारपीट की। इससे मुकेश के बाएं कान का पर्दा फट गया। इस दौरान ही कांस्टेबल धर्मवीर व अन्य ने थाना प्रभारी को 50 हजार रुपए पीडि़त मुकेश द्वारा पुलिस की गाड़ी में ही छुपाने की बात कहकर पैसे मिलने का हल्ला मचाने लगे। वहीं, इस बारे में एसीपी मानसरोवर देशराज यादव ने कहा कि थाना प्रभारी व कांस्टेबल की मिलीभगत सामने आई है। अगर परिवादी के पैसे भी नहीं लिए थे और बाद में पुलिस की गाड़ी में ही मिले तो उसको बिना वजह बंद नहीं करना चाहिए था। कार्रवाई के लिए फाइल भेज दी है।

[@ यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!]

यह भी पढ़े

Web Title-the lawsuit will be filed against SHO and the constable in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lawsuit, filed, against, sho, constable, jaipur, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved