• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जाटों के धरना प्रदर्शन को लेकर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट

गुरूग्राम। आगामी 29 जनवरी के जाटों के धरना प्रदर्शन को लेकर उपायुक्त हरदीप सिंह तथा गुरुग्राम पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने आज पुलिस आयुक्त कार्यालय में संयुक्त रूप से जाट समुदाय के एक प्रतिनिधि मण्डल से बातचीत की और उनसे जिला में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस पर गुरुग्राम के जाट संगठनों के ज्यादातर प्रतिनिधियो ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उस दिन धरना शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी प्रकार की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा तथा ना ही कहीं पर भी रास्ता रोका जाएगा। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने प्रतिनिधि मण्डल से कहा कि वे अपने समुदाय के लोगों को समझाएं कि वे कहीं भी रोड़ जाम ना करें जिससे कि आम जनता को असुविधा हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है लेकिन कोई ऐसा कार्य नहीं किया जाना चाहिए जिससे सार्वजनिक या निजी संपत्ति को हानि हो। उन्होंने जाट नेताओं से कहा कि वे लोकतंत्र में जो व्यवस्था विरोध जताने की संविधान में दी गई है, उसी अनुरूप विरोध जता सकते हंै। रास्ता रोकना या संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी व्यक्ति या समुदाय के हित में नहीं है और ना ही किसी समस्या का समाधान। उन्होंने कहा कि ऐहतियात के तौर पर गुरुग्राम पुलिस जिला में शंाति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है और किसी भी सूरत में किसी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
उपायुक्त हरदीप सिंह ने भी जाट समुदाय के लोगों से अपील की कि वे ऐसा कोई कदम ना उठाए जिससे समुदाय विशेष या जिला अथवा प्रदेश की बदनामी हो। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी गुरुग्राम में जाट समुदाय तथा आम जनता ने जिला प्रशासन व पुलिस को शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग दिया था, जिसकी वजह से यहां पर कोई अनहोनी घटना नहीं हुई। उन्होंने आशा जताई कि जाट समुदाय के लोग तथा आम जनता इस बार भी गुरुग्राम जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन व पुलिस को सहयोग देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन स्थिति के अनुरूप काम करेगा, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

यह भी पढ़े

Web Title-The Jats demonstration Gurugram police alert
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the jats demonstration gurugram police alert, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, , hindi news, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved