नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को स्वीकार किया कि भारतीय रेल की चीन या अन्य विकसित देशों की रेल से तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, चीन ने रेल में भारी-भरकम राशि खर्च की है। 2009 के बाद से उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का दो फीसदी से अधिक खर्च किया है, जबकि हमारा खर्च जीडीपी का 0.4 फीसदी है।
राज्यसभा में रेल बजट पर बहस का जवाब देते हुए प्रभु ने कहा, चीन की अर्थव्यवस्था 10,000 अरब डॉलर की है, जबकि हमारी अर्थव्यवस्था 2,000 अरब डॉलर की है। इसलिए दोनों की तुलना नहीं हो सकती है। हमें और निवेश की जरूरत है और हम उसके लिए संसाधन जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा, कारपोरेटीकरण करने से पहले जर्मन रेल पर 16 अरब डॉलर का कर्ज था, वहीं चीन के रेलवे पर 428 अरब डॉलर का कर्ज था, जेा हमारी जीडीपी के 25 फीसदी के बराबर है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope