• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र में खिली तेज धूप, तापमान में हुई हल्की वृद्धि

The increase in temperature in uttar pradesh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 24 घंटों तक तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन अगले सप्ताह से तापमान और बढ़ेगा। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना है। लखनऊ के अलावा कई अन्य जिलों में भी तापमान में इजाफा होगा।

गुप्ता ने बताया कि वायुमंडल में नमी का असर अब धीरे धीरे समाप्त हो रहा है इसीलिए धूप का तीखापन भी बढ़ रहा है और तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, कानपुर का 12.6 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 14 डिग्री, इलाहाबाद का 14.3 डिग्री और झांसी का 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

[# श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-The increase in temperature in uttar pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: increase, temperature, uttar pradesh, weather report, sun, light, coldness, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved