• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अयोग्य की भर्ती नहीं होगी जिससे जनता को भुगतना पड़े : खट्‌टर

पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा हरियाणा में अपने 5 साल के शासन में अयोग्य युवकों की भर्ती नहीं करेगी, जिससे 35 वर्ष तक प्रदेश की जनता को भुगतना पड़े। हमें गलत परम्पराओं को खत्म करते हुए हरियाणा में युवा, कृषि, उद्योग एवं रोजगार की सम्भावनाओं को बढ़ाते हुए बदलाव को साबित करना है।
कार्यकर्ताओं को अपना दिल और मन बड़ा करते हुए प्रत्येक हरियाणवीं के सुखद भविष्य के लिए काम करना है। रविवार को बाद दोपहर पानीपत के आर्य कालेज में दो दिवसीय भाजपा प्रदेश
कार्यकारिणी बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर
लाल ने कहा कि केंद्र, हरियाणा में जिस उम्मीद के साथ जनता-जनार्दन ने
भाजपा के ऊपर भरोसा जताया, इसके लिए हमें निश्चित तौर तेजी से काम करना
है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल हमेशा भाई-भतीजावाद पर सत्ता भोगते आए,
लेकिन हम सरकारी भर्तियों में योग्यता का ध्यान रख रहे हैं, ताकि प्रदेश
की जनता को अगले 35 साल अयोग्य कर्मचारी, अधिकारियों को न भुगतना पड़े।
आज युवाओं में भरोसा बना है कि उन्हें नौकरी पाने के लिए अपनी जमीन और
दुकानें नहीं बेचनी पड़ेंगी। विकास कार्यों को गति देते हुए प्रदेश के
इतिहास में पहली बार समाज निर्माण पर काम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय गीता
जयंती उत्सव एवं स्कूली पाठ्यक्रम में गीता को शामिल करते हुए समाज,
व्यक्ति निर्माण की दिशा में काम हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार और
त्याग में कोई संबंध नहीं होता था। भाजपा संगठन और कार्यकर्ता सत्ता से
पूर्व हम त्यागी रहे और सत्ता आने के बाद हम भोगी बन जाएं, ऐसा उचित नहीं
है। हमें जन सेवक बन कर काम करना चाहिए।

[@ अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली]

यह भी पढ़े

Web Title-The hiring of unqualified people will not suffer: Khattar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, cm, manoharlal khattar, hiring of unqualified people will not suffer , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved