• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरु ने राय को पछाड़ा, कल्पेश मैन ऑफ द मैच

the guru team beat the Roy club, Kalpesh Man of the Match in cricket - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल मैच में गुरु क्लब ने रायल क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले खेलते हुए रॉयल क्लब की पूरी टीम 70 रनों पर आउट हो गई। इसमें सर्वाधिक 14 रन उत्तम ने बनाए।

गुरु क्लब की ओर से अमित, यशवर्धन व कल्पेश ने 2-2 विकेट हासिल किए। रायल क्लब की ओर से आदिल, अतुल ने 32-2 विकेट हासिल किए। गुरु क्लब के कप्तान कल्पेश लुहाच को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री शिवराज तमरौली, मनोनीत भाजपा पार्षद जगत सिंह गुर्जर, सॉफ्ट बॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व पोनी सॉफ्ट बॉल सचिव मनोज खटाना व जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष बृजराज सिंह ने कल्पेश लुहाच को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में अम्पायरिंग प्रेम सिंह व हरीश चौधरी ने की। शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल में सनराइज क्लब व यंग फ्रैंडस क्लब के बीच मुकाबला होगा।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

यह भी पढ़े

Web Title-the guru team beat the Roy club, Kalpesh Man of the Match in cricket
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guru, team, beat, roy club, kalpesh, man of the match, cricket, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved