• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जमीन घोटालों की जांच में नियमों का पालन किया जाए

The ground rules that must be followed in investigating scams - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) पंकज कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों से अपील की है कि प्रदेश में जमीन घोटालों से संबंधित मामले की जांच में नियमों का पूरा पालन किया जाये। उन्होंने कहा कि अनुसंधान करते समय गृह निर्माण सहकारी समितियों द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियों की जांच में सावधानी एवं पारदर्शिता रखी जाये। सिंह गुरुवार को पुलिस मुख्यालय के सीआईडी (सीबी) कांफ्रेंस हॉल में आयोजित ‘‘जमीन घोटालों से संबंधित अभियोगों के अनुसंधान में आने वाली चुनौतियां एवं उनके समाधान’’ विषयक एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गृह निर्माण सहकारी समितियों द्वारा जारी किये जाने वाले डबल पट्टे एवं फर्जी पट्टों की जांच में राजस्व नियमों एवं कानूनी स्थिति को सामने रखें, जिससे कि संबंधित व्यक्ति को न्याय मिल सकें। कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक संजीब कुमार नार्जारी ने इस समस्या के निस्तारण में सहकारिता विभाग को सचेत होने की बात कही। उन्होंने गृह निर्माण सहकारी समितियों पर अंकुश लगाने पर जोर देते हुए कहा कि समितियों के पंजीकरण नियमों में संशोधन की जरूरत है। कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशनाराम, उप अधीक्षक पूनम चंद विश्नोई तथा पुलिस निरीक्षकविनोद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। पुलिस उप महानिरीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीन घोटाले मामलों में पुलिस कार्यशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जमीनों के बढ़ते भावों के कारण ही अपराध भी बढ़ रहे है। इस अवसर पर कार्यशाला में जयपुर विकास प्राधिकरण से संबंधित अधिकारी एवं लगभग 40 अनुसंधान अधिकारी सहित इंसपेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा सीआईडी के समस्त पुलिस अधीक्षकों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :CM अखिलेश की रथ यात्रा 56 किमी गई, रथ 1 किमी पर रूका, SEE PIC

यह भी पढ़े

Web Title-The ground rules that must be followed in investigating scams
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, additional director general of police crime pankaj kumar singh, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved