भीलवाड़ा। जिले के आमली गांव में अंधविश्वास के चलते गर्म सलाखों से दागी गई 2 वर्षीय बालिका पुष्पा को शुक्रवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय में हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए अजमेर रेफर कर दिया। पुष्पा को निमोनिया होने के कारण अंधविश्वास के चलते गर्म सलाखों से दागा गया था। उसके बाद उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उसे किडनी में इंफेक्शन होने से यूरिया और क्रियटिनीन बढऩे के कारण अजमेर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। वहीं, महिला व बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सुमन त्रिवेदी ने बालिका के इलाज के लिए खर्च की व्यवस्था की है। वहीं, इससे पूर्व ऐसे ही अंधविश्वास का शिकार बनी दूसरी बालिका 4 माह की माया के स्वास्थ्य में अब सुधार है। उसे भी निमोनिय के चलते गर्म सलाखों से दागा गया था।
मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है, गांधी किसी से माफी नहीं मांगता - राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया - मोदी
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेस में गलत बयानी की और विषय पर कुछ नहीं बोला - भाजपा
Daily Horoscope