• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चार दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का समापन हुआ

The four-day workshop culminated in disaster management - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। शहर के जैकबपुरा स्थित गवर्नमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल में चार दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का समापन हुआ। जिसमें सभी स्कूलों के इंचार्जों को आपदा की स्थिति से कैसे निपटा जाए, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यशाला में जिलाभर के सभी मिडल स्कूल हैड, हाई स्कूल हैड और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में सभी स्कूलों के इंचार्जों को आपदा की स्थिति से कैसे निपटा जाए, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में पंचकूला से प्रौजेक्ट आफिसर व उनकी पांच सदस्यीय टीम ने कार्यशाला में आपदा से निपटने के बारे में बताया और प्रैक्टिली करके दिखाया। स्कूल इंचार्जों को बताया गया कि किसी भी आपदा प्रबंधन में व्यक्ति की जान पहले सुरक्षित करनी चाहिए, इसके बाद ही अन्य वस्तुओं को बचाने का प्रयास करें। उन्होंने बताया आपदा स्थिति के दौरान घबराना नहीं चाहिए एवं धैर्य से काम लेते हुए बचाव कार्य करने चाहिए। टीम सदस्यों ने प्रैक्टिली करके दिखाया कि आपदा के दौरान कैसे फंसे हुए, गंभीर व घायल लोगों को कैसे निकाला जाए। इस अवसर पर गल्र्स स्कूल की प्राचार्या रमा शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-The four-day workshop culminated in disaster management
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the four-day workshop culminated in disaster management, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, , hindi news, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved