• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपायुक्त किया नेमेवात क्रिकेट लीग का उद्धघाटन

The Deputy Commissioner of the league Mewat Uddhgatn - Nuh News in Hindi

नूंह। शहीद हसन खां मेवाती र्स्पोटस क्लब की ओर से रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह में मेवात क्रिकेट लीग 2016-17 का उदघाटन उपायुक्त मेवात द्वारा किया गया। पहला मैच शाहपुरनंगली व इस्लामिया क्रिकेट टीम तावड़ू के बीच शुरू हुआ। उपायुक्त ने मैच आयोजकों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। उपायुक्त मनीराम शर्मा ने मेवात क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए कहा कि कुछ समय पूर्व फिरोजपुर-झिरका में क्रिकेट प्रतियोगिता सफल संचालन हो चुका है। इस प्रतियोगिता में जिले के समाजसेवियों व जिला प्रशासन के बीच क्रि केट का मैच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेवात में खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों की कमी नहीं है। लेकिन जिले में प्रतिभाओं को उचित संसाधन न मिलने के कारण मेवात से खेल लुप्त होते जा रहे है। जिला प्रशासन हर खिलाड़ी सम्मान सहित उचित सहयोग देने के लिए हर पल तैयार है। शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मेवात जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए शाहपुरनंगली गांव की 10 एकड़ भूमि में 24 करोड़ रूपये की राशि से जिला स्तरीय स्टेडियम बनाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी डा0 दिनेश शास्त्री ने स्कूल में आए सभी मेहमानों का स्वागत किया,उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से ग्रामीण बच्चों को खेलों के लिए बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हर स्कूल में खेलों के सामान एंव हर सुविधा के लिए प्रर्याप्त राशि दी जा रही है। इससे पूर्व उनके साथ आए समाजसेवी एस एस सिंधू,मौहम्मद हबीब,नंबरदार शहाबुदीन धुनेला के साथ उपायुक्त की धर्मपत्नी कमलेश कुमारी,सरिता संधू,मंजीत कौर आदि को पगड़ी तथा शॉल एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के बाद सभी मेहमानों ने दोनों क्रिकेट टीमों के बीच टॉस करा कर खेल की शुरूवात कराई गई। खेल के शुरूआत में समाजसेवी एंव फुटबॉल एशोसिएसन के जिला अध्यक्ष मौहम्मद हबीब ने खिलाड़ियों का सहयोग करते हुए प्रथम आने वाली टीम को 21 हजार एंव अच्छा प्रर्दशन करने वाली टीम को 11 हजार रूपये,समाजसेवी शहाबुदीन की ओर से 51 हजार रूपये,तारीफ बड़गुर्जर सिंगारिया की ओर से 21 हजार रूपये के चैक दिए गए। मौहम्मद हबीब ने कहा कि मेवात में शीघ्र ही खेलों को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय,राष्ट्रीय,प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए खिलाड़ियों को तराशने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-The Deputy Commissioner of the league Mewat Uddhgatn
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the deputy commissioner of the league mewat uddhgatn, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved