• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

सफेद तूफान ने सियाचिन रणक्षेत्र में ली जांबाज की जान

जोधपुर। सियाचिन में मौसम की करवट के साथ शनिवार को आया सफेद तूफान भारतीय सेना के जांबाज डूंगाराम मूंडण की जान ले गया। जोधपुर जिले के भवाद क्षेत्र के बावड़ी खार गांव का डूंगरराम मूंडण भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स का हिस्सा था। इन दिनों उसकी टुकड़ी सियाचिन में तैनात थी और इस बीच खराब मौसम के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। सेना के इस सिपाही को पहले बेसकैंप और फिर सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन लंबे इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। रक्षा प्रवक्ता मनीष ओझा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। अभी सियाचिन में मौसम खराब होने की वजह से मामले में पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। सैनिक का पार्थिव शरीर रविवार को सियाचीन से दिल्ली लाया जाएगा और उसके बाद उसे सैनिक के पैतृक गांव लाने की व्यवस्था की जाएगी।

बुरी खबर से घर-आंगन और गांव में शोक की लहर
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

यह भी पढ़े

Web Title-The death of Soldier in the battlefield Siachen from white storm
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: death, soldier, battlefield, siachen, white, storm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved