• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर की महिला का आगरा में शव फेंका

The dead  body of Jaipur  woman thrown in Agra - Agra News in Hindi

आगरा में एक महिला का शव मिला है। उसकी बेटी और भाई के सामने कारोबारी दामाद ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आगरा के अछनेरा में रसूलपुर गांव के पास बुधवार की सुबह झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके से पुलिस को चार सिमकार्ड और एक एटीएम की पर्ची मिली।
जो स्टेट बैंक जयपुर एंड बीकानेर की थी। एटीएम से जयपुर से ही चार बार पैसे निकाले गए थे। पहचान के लिए जयपुर पुलिस से संपर्क किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शाम को लखनऊ से खबर मिली कि आगरा में जो लाश मिली है, वह नईमा पत्नी उस्मान की है। नईमा रामगंज, जयपुर की निवासी थी। लखनऊ में जानकीपुरम में शकील के मकान में उसकी बेटी गजाला व दामाद रफीक किराए पर रहते हैं। उसका मार्बल का काम है।
नईमा अपने आठ साल के बेटे बेद के साथ बेटी के घर गई हुई थी। वहां किसी बात पर दामाद से कहासुनी हुई थी। उसने पत्नी और साले के सामने सास को मार डाला। हत्या के बाद लाश ठिकाने लगाने आगरा आया। यहां लाश फेंकी और लखनऊ पहुंच गया।
बेटी गजाला उस समय दहशत में खामोश हो गई थी। शाम को वह लखनऊ के गुडंबा थाने पहुंच गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी। लखनऊ पुलिस ने अछनेरा इंस्पेक्टर जगदंबा सिंह से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी।
[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

यह भी पढ़े

Web Title-The dead body of Jaipur woman thrown in Agra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agra, dead body of jaipur woman, murder in agra, women dead body found, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved