• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रेमी जोड़े ने जहर खाया, हालत गंभीर

The couple poisoned, critical - Mahendragarh News in Hindi

नारनौल। जिला के गांव अकबपुर में प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खा लिया। लड़के परिजनों ने दोनों को ही उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सको ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए रोहतक के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को अभी जोड़े ने किसी प्रकार का बयान या शिकायत प्रदान नहीं कि है। वहीं लड़के के पक्ष के परिजन अस्पताल में मौके पर पहुंच उनको एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए ले गए है।
पीडिता से मिली जानकारी के अनुसार पीडिता ने करीब दो वर्ष पहले अपने ही गांव के सोमबीर पुत्र भूपसिंह से फरीदाबाद में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों ही ने जान जोखिम का हवाला देते हुए फरीदाबाद में कोर्ट के जरिए पुलिस सुरक्षा प्रदान की थी। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद हालात सामान्य होने पर उन्होंने पुलिस सुरक्षा लौटा दी थी। इस बीच कभी कभार वे चोरी-छिपे गांव में भी आते थे। पीडिता ने बताया कि उसके परिवार के सदस्य उसकी शादी से नाराज थे। गांव पंचायत कर उन लोगों का बहिष्कार भी किया गया था व उनको जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। कुछ दिन फरीदाबाद में रहने के बाद दोनों ही रेवाड़ी जिला में बावल में जाकर रहने लग गए। करीब सात माह पहले ही पुत्र भी हुआ था। सोमबीर बावल में किसी निजी कंपनी में गाड़ी पर चालक के पद पर कार्यरत था। रविवार को दोनों ही अपने गांव अकबरपुर आए हुए थे।

पीडिता के अनुसार गांव में आने पर लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध किया व लड़के के पक्ष माता-पिता को छोड़कर उनके परिवार के सदस्यों ने भी उनके आने पर विरोध किया। गांव में इसी बात को लेकर सोमबीर व एक परिवार के सदस्य के साथ झगड़ा हो गया। पीडिता के अनुसार झगड़े के दौरान सोमबीर ने सल्फास की गोली को पानी में घोल कर पहले खुद पीयी इसके बाद पीडिता ने भी जहर को पी लिया। जिससे दोनों ही हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनों को ही गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उनकी हालात को गंभीर देखते हुए रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस अभी मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। हालांकि अभी प्रेमी जोड़े ने किसी प्रकार के बयान या शिकायत पुलिस को नहीं दी है।

यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे

यह भी पढ़े

Web Title-The couple poisoned, critical
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the couple poisoned, critical, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mahendragarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved