• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुलाबी नगरी में दो दिन बहेगी धर्म, अध्यात्म और ज्ञान की त्रिवेणी, सुधांशुजी का भक्ति सत्संग होगा

The confluence of religion, spirituality and knowledge will flow for two days in the Pink City, Sudhanshu ji Bhakti Satsang will be held - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विश्व जागृति मिशन (विजामि) के संस्थापक और देश के जाने—माने आध्यात्मिक संत आचार्य सुधांशु जी महाराज प्रयागराज में महाकुंभ में विशेष साधना के बाद अगले शनिवार और रविवार को गुलाबी नगरी जयपुर प्रवास पर आ रहें है। विजामि प्रमुख सुधांशु जी महाराज के पावन सानिध्य में जयपुर में दिव्य भक्ति सत्संग का आयोजन होगा, जिसमें वे श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म और ज्ञान की त्रिवेणी में गोते लगाते हुए जीवन की दशा और दिशा को संवारने के मंत्र सिंखाएंगे। आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज के जयपुर में 15 और 16 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागरिकों को मीडिया के माध्यम से न्योता देते हुए जयपुर मंडल के प्रधान मदनलाल अग्रवाल ने बताया कि गुरुदेव ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में साधना के दौरान विश्व जागृति मिशन के तहत देश में 10 नए गुरुकुल स्थापित करने का नव संकल्प लिया है। इसमें से मुरादाबाद और कोलकाता में दो गुरुकुल स्थापित करने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि आचार्य सुधांशु जी महाराज शनिवार को जयपुर पहुंचने के बाद आदर्श नगर में बीस दुकान स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विजामि आश्रम में शाम 4 से 6 बजे तक श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। अगले दिन रविवार को सुधांशुजी महाराज के सानिध्य में जवाहर नगर के सैक्टर—4 में स्थित एमपीएस स्कूल के तक्षशिला ऑडिटोरियम में दिव्य भक्ति सत्संग के दो विशेष सत्रों का आयोजन प्रातः: 10 से 12 बजे तथा शाम 4 से 6 बजे तक होगा। इन सत्रों में सभी के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में 'पहले आओ—पहले स्थान पाओ' के आधार पर श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।
आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज इसी दिन दोपहर 12 बजे तक्षशिला ऑडिटोरियम में नए श्रद्धालुओं को दीक्षा भी देंगे। मीडिया से मुखातिब होते हुए जयपुर मंडल के पदाधिकारियों वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दास गंगवानी, महामंत्री दिनेश गुप्ता, सचिव द्वारका प्रसाद मुटरेजा, संगठन सचिव हेम कुमार भार्गव, संगठन मंत्री पीआर खुराना, जीवन संचेतना अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा, आचार्य विष्णु कुमार शर्मा, फूल मुटरेजा, इंदु भार्गव और दिलीप हीरारमानी ने आचार्य सुधांशु जी महाराज की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जयपुर में चलाए जा रहे 'परिवार जोड़ो अभियान', 'बाल संस्कार केन्द्र', 'साप्ताहिक पारिवारिक सत्संग', स्वास्थ्य केन्द्र और योगा एवं प्राणायाम क्लासेज, नारी अभ्युदय अभियान, युवा अभ्युदय अभियान तथा आनंदमय जीवन सीनियर सिटीजन क्लब जैसे प्रकल्पों के माध्यम से सामाजिक चेतना, व्यक्तित्व विकास और देश सेवा की गतिविधियों के बारे में जानकारी दीं।
जयपुर मंडल के आचार्य मोहनलाल शास्त्री ने बताया कि आचार्य सुधांशु जी महाराज द्वारा 1991 में विश्व जागृति मिशन की स्थापना की गई, इसके बाद देश में 80 से अधिक आश्रमों की श्रृंखला के माध्यम से देश और समाज सेवा के प्रकल्पों को नियमित संचालन किया जा रहा है। देश और विदेश में लाखों श्रद्धालु गुरुदेव से दीक्षा प्राप्त कर चुके है और वे निरंतर विश्व जागृति मिशन के कार्यक्रमों से जुड़कर सेवा कार्य में जुटे हैं। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The confluence of religion, spirituality and knowledge will flow for two days in the Pink City, Sudhanshu ji Bhakti Satsang will be held
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, vishwa jagriti mission, acharya sudhanshu ji maharaj, maha kumbh, prayagraj, divine devotional satsang, religion, spirituality, knowledge, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved