जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राजे ने अपने संदेश में कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व लोकतंत्र और संविधान में देशवासियों की आस्था का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। उन्होंनेे कहा कि यह दिन हमे हमारे महान संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के महान आदर्शों को संविधान के जरिए अंगीकार किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे देश की अखण्डता को बनाए रखने तथा देश-प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लें। [@ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope