गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर एक दुल्हन को दहेज के डंक ने डस लिया,वो हाथों में मेहंदी सजाए इंतेजार करती रही और बरात नहीं आई। अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। [# बंपर पैदावार, जमकर उठाएं आलू का लुत्फ, हो गया सस्ता ] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
डबडबाई आंखों से अपने हाथों की मेहंदी दिखाती हुई ये है साहिबाबाद के पप्पू कॉलोनी में रहने वाली आँचल। आँचल जिसकी शादी कल थी। पूरी रात ये दुल्हन के लिबास में अपने होने वाले दूल्हे का इंतेजार करती रही, लेकिन दहेज का लोभी दूल्हा और बरात नहीं आई। अंचल के पिता नहीं है और वो खुद नॉएडा की एक निजी कंपनी में काम करती है। वहीं इसकी मुलाक़ात नवीन से हुई। दोनों की बात इतनी बढ़ी कि दोनों शादी के बंधन में बंधने को तैयार भी हो गए, मगर शादी से कुछ दिन पहले ही नवीन ने कार के लिए 2 लाख रूपये की मांग की, जिसको आँचल और उसके परिवार ने पूरा भी किया, मगर दहेज़ की लालसा अभी भी नवीन के भीतर थी और दहेज़ के चलते ही वो कल रात शादी के लिए भी नहीं आया इतना ही नहीं उसका मोबाइल भी अभी तक बंद है। अब पीड़िता मुख्यमंत्री और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
सऊदी अरब ने भारत सहित 16 देशों में नागरिकों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
डब्ल्यूएचओ द्वारा देश की आशा बहनों को सम्मान मिलना पूरे देश के लिए गर्व का विषय : प्रियंका गांधी
बीकेयू में फूट के बाद टिकैत बंधुओं की बढ़ सकती है परेशानी
Daily Horoscope