• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना इलाके के गांव नगला दूल्हे खां में 22 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराली जनों पर दहेज़ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रविता की शादी 20 जून 2015 को हैसियत के अनुसार दान-दहेज़ देकर संपन्न की थी लेकिन, शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालीजन रविता से एक लाख रुपए नगद के साथ एक बाइक की मांग करने लगे। बेटी के मना करने पर ससुराली जन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर यातनाएं देते रहे। पूरे वाकये को लेकर मृतका रविता ने अपने परिजनों को अवगत कराया था। परिजनों ने ससुराल पहुचकर पंच-पटेलों को साथ लेकर पंचायत की लेकिन, ससुराली जन नहीं माने। आरोप है कि ससुरालीजनों ने रविवार रात को कमरे के अंदर कर फंदा लगाकर रविता की हत्या कर दी। घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो कंचनपुर थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मेडिलक बोर्ड से पोटमार्टम कराया। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[@ Punjab Polls-परम्परागत राजनीति से बहुत अलग इस बार के चुनाव ]

यह भी पढ़े

Web Title-The body was found hanging, filing a case against in laws
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: body, found, hanging, filing, case, against, laws, dholpur, news of dholpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved