• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्चा-खर्चा सरकार यानी खर्चा करो, पर्चा आउट करो नीति पर चल रही बीजेपी : दीपेन्द्र हुड्डा

The BJP is operating on a parcha-kharcha government model-a policy of spending money and leaking exam papers: Deepender Hooda - Kurukshetra News in Hindi

खास खबर। कुरुक्षेत्र सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज हरियाणा यूथ कांग्रेस द्वारा नीट पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षाओं में व्यापक गड़बड़ी के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और हरियाणा की भर्तियों में अन्य प्रदेशों के लोगों को लगाने वाले HPSC चेयरमैन के इस्तीफे की मांग करते हुए मुख्यमंत्री आवास का जोरदार घेराव किया और हजारों की तादाद में मौजूद युवा कांग्रेस के साथियों के साथ सामूहिक गिरफ़्तारी दी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के साथ हजारों युवाओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियाँ बरसाई और वाटर कैनन की बौछारें मारी।
दीपेन्द्र हुड्डा ने पर्चा-खर्चा सरकार के केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए उन्हे राजधर्म का पालन करने की सीख दी और कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को वो संसद में पूरी मजबूती से उठायेंगे। हरियाणा के युवाओं को और देश के युवाओं को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।
दीपेन्द्र हुड्डा ने ऐलान किया कि कुरूक्षेत्र की रणभूमि के बाद आगामी 12 जून को पानीपत की रणभूमि में अगला प्रदर्शन करेंगे। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, नशाखोरी हरियाणा में है। हरियाणा का युवा अपना घर बार बेचकर डंकी के रास्ते पलायन को मजबूर है। हर साल नीट का पेपर लीक कैसे हो रहा है। AIIMS, PMT, JEE जैसी परीक्षाएं 2014 से पहले भी होती थी लेकिन कभी पेपर लीक नहीं होते थे।
बीजेपी बात पर्ची खर्ची की करती है लेकिन पर्चा-खर्चा सरकार यानी खर्चा करो और पर्चा आउट करो की नीति पर चल रही है बीजेपी। पिछले 12 साल से बीजेपी की सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। कोई जवाबदेही नहीं है। जब से बीजेपी सरकार आई है तब से अब तक 80-90 पेपर लीक हो चुके हैं। हरियाणा में ऐसी कोई परीक्षा शायद ही हुई हो जिसका पर्चा लीक न हुआ हो।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के संरक्षण में देश भर में पेपर लीक माफिया चल रहे हैं। पर्चा-खर्चा सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए आज हम आए हैं। इसी तरह HPSC के चेयरमैन जो हरियाणा की सरकारी नौकरियों में ज्यादातर भर्ती अन्य प्रदेशों के युवाओं की कर रहे हैं। उनका इस्तीफा लेने के लिए भी हरियाणा के युवा सड़क पर आए हैं। उन्होंने कहा कि इनको हटा जाए और इनके कार्यकाल में हरियाणा के युवाओं की बजाय गैर हरियाणवी युवाओं की भर्तियों के पीछे के षड्यन्त्र की जांच कराई जाए।
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा देश के युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। जब युवाओं ने सरकार से जवाब मांगा तो शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई के चेयरमैन को हटा दिया लेकिन अगले ही दिन उन्हें भारत सरकार के कृषि विभाग में सचिव बना दिया। गीता का उपदेश देने वाली धर्मस्थली कुरुक्षेत्र में धर्म-अधर्म की लड़ाई का ऐलान करते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कुरुक्षेत्र की धरती को नमन कर नौजवानों के न्याय की लड़ाई का बिगुल बजाय और कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब, विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक रामकरण काला, विधायक मनदीप चट्ठा, विधायक मेवा सिंह, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, AICC सचिव प्रदीप नरवाल, पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडोला, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, रमन त्यागी, हिमांशु अरोड़ा, जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान, बलवान रंगा, संजय यादव, कुलदीप केडी, तरुण तेवतिया, महबूब गुर्जर, रजत लाठर, प्रतीक चौधरी, दुष्यंत चौहान, उमेश पुक्का, कुलदीप ढिल्लो, कुलदीप सैनी, नवनीत नरवाल, मोहित चढूनी, हैरी, कवंरपाल, तेजी मान समेत हज़ारों की तादाद में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The BJP is operating on a parcha-kharcha government model-a policy of spending money and leaking exam papers: Deepender Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kurukshetra, top story, deepender hooda led protest, haryana youth congress agitation, chief minister residence encirclement, neet paper leak resignation demand, cbse exam irregularities controversy, hpsc chairman accountability, other state recruitment discontent, police lathi charge water cannon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved