जयपुर। सडक़ पर वाहन चला रहे चालक को अब 500 मीटर पहले ही पता चल सकेगा आने वाले रूट पर आगे दुर्घटना संभावित स्थान है। यह अलर्ट उसके मोबाइल पर आएगा। इससे वह आधा किलोमीटर आगे दुर्घटना संभावित प्वाइंट पर पहुंचने से पहले ही अलर्ट हो सकेगा। यह सब कुछ मोबाइल एप के जरिए होगा। सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर में ऐसा ही मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। इसे वाच-आउट्स एप नाम दिया गया है। प्रेस क्लब में हुए कार्यक्रम में चंडीगढ़ की एक आईटी कंपनी के सीईओ नितिन गुप्ता ने बताया शहर के ब्लैक प्वाइंट (दुर्घटना संभावित प्वाइंट) पर सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस एप के जरिए ऐसे प्वाइंट पर दुर्घटनाएं रुकेंगी। इन प्वाइंट्स को यातायात पुलिस ने चिह्नित किया है। इस एप को चंडीगढ़, लखनऊ, लुधियाना, अमृतसर व जालंधर में लॉन्च किया जा चुका है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 37 दुर्घटना संभावित स्थल चिह्नित किए हैं। कंपनी ने दावा किया है एप के जरिए शुरुआत में ही सडक़ दुर्घटनाओं में 10 से 20 फीसदी कमी आएगी। एप को तैयार करने में दो माह का समय लगा। सडक़ परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय ने 726 ऐसे खतरनाक दुर्घटना संभावित प्वाइंट चिह्नित किए हैं जो देश के अलग-अलग हाईवे पर हैं। [@ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope