• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध कब्जा हटाने को लेकर गांव में बनी हुई तनाव की स्थिति

Tension still in village due to remove encrochment from village - Jind News in Hindi

जींद। गांव किनाना में लोगों द्वारा पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे ग्राम पचांयत व प्रशासन के लिए जी का जंजाल बने हुए है। क्योंकि गांव में 75 प्रतिशत लोगों ने पंचायती जमीन पर अपने मकान बना रखे है। जिन्हें हटाना नामुमकिन है। हालांकि इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए उच्च न्यायालय के आदेश भी आ गए है और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इन कब्जों को हटाने के लिए कब्जाधारियों से सम्पर्क भी कर चुके है। साथ ही कब्जाधारियों को चेतावनी भी जारी की गई है। लेकिन इन अवैध कब्जों को हटा पाना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है । अवैध कब्जों के कारण गांव के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 75 प्रतिशत जमीन पर अवैध कब्जे है। जिनके कारण गांव में विकास कार्य प्रभावित होने के साथ साथ तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर मांग की है कि इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए ऐसा कदम उठाया जाना चाहिए कि गांव में भाईचारा बना रहें। वही गांव में मौका देखने पहुचें खंड विकास एवं पंचायत विकास अधिकारी सतबीर सिंह का कहना है कि उन्हें गांव में अवैध कब्जे हटवाने के लिए सरकार के आदेश मिले है और उन्होने मौका भी देखा है। खास खबर Exclusive: निर्वाचन आयुक्त डॉ नसीम जैदी से अहम बातचीत

यह भी पढ़े

Web Title-Tension still in village due to remove encrochment from village
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: encrochment, high court punjab and haryana, order for remove encrochment, jind, jind news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved