• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10करोड के मामले में राणे का चव्हाण पर वार

news ten crore rupees bungled from maharashtra election fund - India News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान तब सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी के चुनाव फंड से 10 करोड रूपये पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया था। यह खबर मंगलवार को अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी है जिसके मुताबिक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रखी गई बडी रकम में से 10 करोड रूपये प्रभादेवी इलाके में स्थित के एक फ्लैट से चोरी हुए। अखबार का दावा है कि तब के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को इसकी जानकारी थी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष को भी चोरी की जानकारी थी, लेकिन इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई। कांग्रेस के नेताओं से इस खबर को दबा लिया। खबर के अनुसार कांग्रेस के कई प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पैसे की किल्लत से जूझते रहे और इधर-उधर से पैसे जुटाकर चुनाव प्रचार किया। अब मंगलवार को ही नारायण राणे ने चव्हाण पर पैसा उम्मीदवारों को न बांटने का जिम्मेदार बताते हुए हमला बोला है व इस घटना को घोटाला करार दिया है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़े

Web Title-news ten crore rupees bungled from maharashtra election fund
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra election fund, ten crore bungled
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved