• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अध्यापक यूनियन ने लगाया जाम

Teacher unions put the jam - Bathinda News in Hindi

बठिंडा। शहीद किरणजीत कौर ईजीएस, एआईई , एसटीआर अध्यापक यूनियन के दोनों ग्रुप आज एकजुट हो गये। उन्होंने मिल कर सरकार के विरूद्ध रोष प्रदर्शन किया व हनुमान चौक पर सड़क पर जाम लगाया। दोनों गुटों के नेता आज माल रोड पर सुभाष मार्किट के पास एकत्रित हुये। इसमें गगन अबोहर, स्वर्णादेवी ने कहाकि 2003 से वह काम करते आ रहे हैं परन्तु सरकार उन्हें रेगूलर नहीं कर रही। उन्होंने कहाकि उनके संगठन नेताओं की मुख्यमंत्री, मंत्रियों से बैठकें हो चुकी हैं परन्तु समस्या का कोई हल नहीं निकला। इसके विरोध स्वरूप आज उन्होंने रोष मार्च निकला व हनुमान चौक पर जाम लगाया। इस दौरान उनकी लोगों के साथ बहस भी हुई व कई लोग जबरदसती अपने वाहन निकालने लगे। जिसके बाद उन्होंने जाम हटा दिया। उन्होंने कहाकि अगर कल 19 दिसंबर को केबिनेट की बैठक में उनकी मांगें न मानी गई तो वह संघर्ष को और तेज करेंगे। उन्होंने बस स्टैंड के पास भी कुछ समय जाम लगाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य उपस्थित थे।

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]

यह भी पढ़े

Web Title-Teacher unions put the jam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: teacher, unions, jam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bathinda news, bathinda news in hindi, real time bathinda city news, real time news, bathinda news khas khabar, bathinda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved