• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तारीफ यामीन सालाहेड़ी बने आईटी सेल कांग्रेस के नूंह ब्लॉक अध्यक्ष

tarif  yamin Salahedi made IT cell nuh block Congress president - Nuh News in Hindi

नूंह। आईटी सेल कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में आईटी सैल के मेवात जिला अध्यक्ष आमिल जुम्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नूंह ब्लॉक अध्यक्ष पद पर तारीफ यामीन सालाहेड़ी को नियुक्त किया गया। जिसके बाद आईटी सैल के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया और मुबारकबाद दी। इस दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने मीटिंग में आए सभी आईटी सैल के सदस्यों को धन्यवाद दिया और उन्हें सौंपे गए पद का पूरी तरह निर्वाह के साथ पालन करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि मेवात का युवा कांग्रेस के साथ है। भाजपा सरकार से मेवात का युवा वर्ग परेशान है। आज का युवा रोजगार के लिए दर -दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष तारीफ यामीन सालाहेड़ी ने प्रदेश महासचिव आईटी सैल के प्रभारी रसीद अहमद को आश्वासन दिया कि मेवात में कांग्रेस का जनाधार बढाने के लिए वो दिन रात मेहनत कर युवाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ेंगे। इस मौके पर नगीना ब्लॉक अध्यक्ष जाहिद बदरपुर, नूंह ब्लॉक अध्यक्ष तारीफ यामीन सालाहेड़ी, पुन्हाना ब्लॉक अध्यक्ष साबिर, फिरोजपुर झिरका ब्लॉक अध्यक्ष आरिफ ठेकेदार, आजम, तालीम रेहना, मुबारिक बदरपुर, रियाज जहटाना, आबिद और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-tarif yamin Salahedi made IT cell nuh block Congress president
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tarif yamin salahedi made it cell nuh block congress president, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved