• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सीएम की सभा में ज्यादा भीड़ लाने का टारगेट पर, सामंजस्य का अभाव

उदयपुर। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 21 दिसम्बर को गांधी ग्राउण्ड में होने वाली मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सभा की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर और देहात भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। शहर और देहात दोनों में ही ज्यादा से ज्यादा भीड़ लाने का टॉरगेट लिया जा रहा है परन्तु, दोनों में ही सांमजस्य का अभाव है। दोनों आपस में इस सभा को लेकर चर्चा तक नहीं कर रहे हैं। दोनों ही सभा की सफलता के बाद क्रेडिट लेने को लेकर अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 21 दिसम्बर को उदयपुर में जश्न मनाया जाएगा। इस दिन गांधी ग्राउण्ड में एक आमसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसे प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सम्बोधित करेंगी। इस सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं और ग्राउण्ड में काम किया जा रहा है। भीड़ को जुटाने के लिए भी भाजपा के शहर और देहात में होड़ मची है। इस सभा के लिए लगातार पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा शहर और देहात की अलग-अलग बैठकें आयोजित हो रही हैं। प्रदेश स्तर के विभिन्न पदाधिकारी यह बैठकें ले रहे हैं। शनिवार को भी सुबह पहले देहात भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला की अध्यक्षता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी चुन्नीलाल गरासिया की मौजूदगी में जनसभा को सफल बनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी विधायकों व सभी मंडल प्रभारियों को रविवार 18 दिसंबर को देहात जिला के सभी 19 मंडलों की बैठक लेकर इस आम सभा के लिये पुख्ता व्यवस्थाओं हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तरह शहर भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक मेें सीएम राजे के मुख्य आतिथ्य में होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए बूथ स्तर तक के अधिकतम कार्यकर्ताओं की सहभागिता की रणनीति बनाई गई और बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं इससे जोडऩे का आव्हान किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों ही संगठनों ने अपने-अपने टारगेट निर्धारित किए हंै। परन्तु दोनों में ही आपसी सांमजस्य का अभाव होने के कारण दोनों संगठन एक-दूसरे से अलग-अलग बैठक कर रहे हैं। देहात का एक भी विधायक नहीं आया

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]

यह भी पढ़े

Web Title-target to get more crowd in the CMs meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: target, crowd, cm, meeting, cm vasundhara raje, vasundhara raje, cm raje, udaipur, news of udaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved