झांसी। शहर के मेधावी छात्र-छात्राओं
को लैपटॉप वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ये कार्यक्रम 16 दिसंबर
को पैरा मेडिकल कॉलेज के सभागार में होगा। इसमें साल 2015 से लेकर 2016 तक मेधावी
छात्र-छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के मुताबिक
जिन बच्चों को लैपटॉप मिलेंगे उनमें 2015 में हाईस्कूल, इंटरमीडियेट के
छात्र-छात्राओं के अलावा 2016 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चे भी शामिल
होंगे। कुल 1083 लैपटॉप बांटे जाएंगे। लैपटॉप का वितरण मेरिट लिस्ट के आधार पर
किया जा रहा है। इसके लिए मेधावी छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है और
इसके बाद सूची फाइनल की गई है।
फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope