आगरा। दुनिया के पर्यटन स्थलों में आगरा को
तीसरे स्थान पर रखा गया है। यह आगरा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अमेरिकी
अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2017 में दुनिया में घूमने लायक 52 चुनिंदा स्थानों की
सूची जारी की है जिसमें तीसरे स्थान पर ताजमहल को रखा गया है। इसमें भारत के दो स्थल हैं जिसमें सिक्कम 17 वें स्थान पर है।
आपको बता दें कि कनाडा को दुनिया की सबसे
खूबसूरत जगह माना गया है। कनाडा के बारे में कहा जा रहा है कि इसके ज्यादातर बड़े
शहर अपने आप में एक छोटी दुनिया की तरह हैं। यहां पर प्राकृतिक छटा को करीब से
देखा जा सकता है। चिली (अटाकेमा डेजर्ट) चिली के शांत रेगिस्तान इलाके को दुनिया
की दूसरी सबसे खूबसूरत जगह में शुमार किया गया है। वहीं आगरा तीसरे स्थान पर है।
यहां ताजमहल के अलावा और भी कई खूबसूरत ऐतिहासिक स्थल हैं। इस लिस्ट में दुनिया की
सबसे ज्यादा खूबसूरत चौथी जगह के रूप में स्विटजरलैंड को माना गया है।
पांचवे नंबर
पर अफ्रीकी देश बोस्टवाना को रखा गया है। बोस्टवाना में अफ्रीकी वन्य जीवों की
पर्याप्त उपलब्धता और यहां के प्राकृतिक माहौल के कारण इसे दुनिया की पांचवी सबसे
खूबसूरत जगह मानी गई है।
कांग्रेस ने गुजरात में सत्ता में आने पर किसानों की कर्जमाफी का किया वादा
राजस्थान में 1 करोड़ बच्चों ने एक साथ देशभक्ति गीत गाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
कश्मीर मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक के परिजनों को 20 लाख रुपये देंगे स्टालिन
Daily Horoscope