जोधपुर। पर्यावरण को पोलीथिन से मुक्त कराने की मुहिम शुरू की। लेकिन आखिर मुहिम पूरी नहीं हुई और शहर को पोलीथिन से आजाद कराने की मंशा मन में ही रह गई। जिसे मन में ही रखकर आज उस शख्स ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। हल्ला बोल मंच के समन्वयक अमित व्यास ने कहा कि वो लम्बे समय से प्लास्टिक कैरीबेग के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई व्यापारियों पर कार्रवाई भी कराई। लेकिन अब निगम की कार्यप्रणाली से वे नाखुश हैं और कभी भी आत्मदाह कर अपना जीवन खत्म कर लेंगे। इधर महिला मोर्चा की जिला प्रवक्ता और व्यास की पत्नी संजू का कहना है कि वे जब पार्टी की बैठक में जाती है तो उन्हें उनके पति के कार्यों को लेकर ताने दिए जाते हैं। जबकि वे देश के प्रधानमंत्री की मुहिम को ही आगे बढ़ा रहे हैं। संजू कहती है कि अगर व्यास ने ऐसा कर लिया तो वे भी आत्मदाह कर लेंगी। आपको बता दें कि अमित व्यास निगम की कार्यप्रणाली और प्लास्टिक के खिलाफ बंद किए अभियान को लेकर नाखुश हैं।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope