• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलेप्पो पर सीरियाई सेना का कब्जा:रूस

syrian army controls 95 percent of aleppo city,claims russia - World News in Hindi

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सीरियाई सेना ने विद्रोहियों द्वारा कब्जे में लिए गए अलेप्पो के 95 फीसदी हिस्से पर दोबारा पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। साथ ही, अलेप्पो से 100,00 से अधिक नागरिकों को सकुशल बाहर निकाला गया है। रशियन सेंटर फार रिकन्सीलिएशन ने कहा है कि सीरियाई सेना ने पिछले 24 घंटे में युद्धग्रस्त पूर्वी अलेप्पो में तीन और क्षेत्रों पर कब्जा किया है। परिणामस्वरूप पूर्वी अलेप्पो में विद्रोहियों द्वारा कब्जे में लिया गया क्षेत्र 10 वर्ग किलोमीटर से भी कम रह गया है। सेंटर की ओर से जारी बयान के मुताबिक 100,000 से अधिक लोगों को अलेप्पो से सकुशल बाहर निकाला गया है। इसमें 40,484 बच्चे भी शामिल हैं। बयान के मुताबिक, 2,215 आतंकवादियों ने हथियार डाल दिए हैं और 2,137 को माफी दे दी गई है। (आईएएनएस/सिन्हुआ)
राजा भैया के करीबी रहे स्कार्पियो सवार प्रधान को बम और गोलियों से भूंना

यह भी पढ़े

Web Title-syrian army controls 95 percent of aleppo city,claims russia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: syria, army, control, aleppo city, russia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved