• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वराज इंडिया लडेगी दिल्ली निगम चुनाव

swaraj india to contest DMC  elections next year - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव की अगुवाई वाली स्वराज इंडिया अगले साल अप्रैल में होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में हिस्सा लेगी। पार्टी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यहां पार्टी के एक प्रेस बयान में कहा गया कि स्वराज इंडिया के महासचिव अजीत झा की अगुवाई में आठ सदस्यों की दिल्ली चुनाव टीम का गठन किया गया है। पार्टी की स्थाई समिति की पहली बैठक हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में 14 और 15 अक्टूबर को आयोजित की गई।

इस मौके पर स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा,राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार, उप राज्यपाल और दिल्ली के तीनों नगर निगम राजनीतिक खेल, खेल रहे हैं और इसकी कीमत दिल्ली के लोग चुका रहे हैं। उन्होंने कहा,दिल्ली के लोग ऎसा प्रतिनिधि चाहते हैं जो उनकी पूरे समर्पण से सेवा करे। दिल्ली में एक सार्थक विकल्प देने के लिए स्वराज इंडिया यह चुनाव लडेगी। स्वराज इंडिया का गठन 2 अक्टूबर को किया गया था। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-swaraj india to contest DMC elections next year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, swaraj india, dmc, elections, yogendra yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved