इलाहाबाद। अफ्रीका से अपने बच्चे की बीमारी का इलाज कराने हिंदुस्तान
आये अफ्रीकी दंपत्ति के ट्वीटर पर गुहार के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने
मामले पर संज्ञान लिया है। मेडिकल वीजा के बजाय गलती से टूरिस्ट वीजा मिलने पर
इलाहाबाद में फंसे इस अफ्रीका दंपत्ति को अब मेडिकल वीजा सुषमा स्वराज के माध्यम
से दिलाया जायेगा। अफ्रीका के घाना देश से सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित 4 साल की
बच्ची का इलाज कराने के लिये अफ्रीकी दंपत्ति इलाहाबाद आया हुआ हैं। यहां
डॉक्टर ने इलाज के लिए 5 महीने का वक्त बताया, लेकिन उनको घाना के विदेश मंत्रालय
ने 6 महीने के मेडिकल वीजा की जगह 1 महीने का टूरिस्ट वीजा दे दिया था। ऐसे में
परेशान अफ्रीकी अतिथि ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर मदद की गुहार
लगाई।
इसका जवाब सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा,"आप चिंता मत करो, अबीना को
मेडिकल वीजा दिया जाएगा"। सुषमा स्वराज ने मामले को लेकर विदेश मंत्रालय को
निर्देशित किया है ।
आपको बता दें कि नार्थ अफ्रीका के घाना देश के रहने वाले रिचमंड व उनकी
पत्नी फ्यूस्टीना अपनी बेटी अबीना (4) का इलाज कराने के लिए 4 दिसंबर को इलाहाबाद
आये। यहां सेरेब्रल पाल्सी के विशेषज्ञ डॉ. जेके जैन के त्रिशला
फाउंडेशन द्वारा अबीना का इलाज किया जायेगा। दंपत्ति ने डॉ.जैन से मुलाकात की
और चलने फिरने में असमर्थ बेटी के इलाज पर चर्चा हुई। डॉ. जैन ने 5 महीने का वक्त
इलाज के लिये बताया। कागजी खानापूर्ति के दौरान जब वीजा देखा तो हैरान रह गये।
अफ्रीकन दंपत्ति को घाना विदेश मंत्रालय ने गलती से मेडिकल वीजा के बजाय टूरिस्ट
वीजा दे दिया गया था और टूरिस्ट वीजा पर सिर्फ एक माह ही भारत में रहना वैध था।
अफ्रीकन दंपत्ति ने घाना के विदेश मंत्रालय, विदेश मंत्री सहित विदेश विभाग के
तमाम अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं
हुआ। आखिरकार थक हार कर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मेडिकल वीजा के
लिए ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तत्काल एक्शन में आई
और ट्वीट के जवाब में कहा "आप चिंता मत करो, अबीना को मेडिकल वीजा दिया
जाएगा।" सुषमा स्वराज के निर्देश पर विदेश विभाग और तमाम सम्बंधित महकमे
सक्रीय हो गए और कागजी खाना पूर्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
लखनऊ में रामनवमी समारोह में 'तेज म्यूजिक' को लेकर छात्रों के दो गुटों में झड़प
अमित शाह आज गुजरात में और जेपी नड्डा असम करेंगे चुनाव प्रचार
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope